वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-अच्छे और बुरे लुक्स से अलग यह तो माना ही जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने का रिस्क लेती हैं। आइए, देखते हैं उनका लुक
प्रियंंका चोपड़ा अपने यूनिक फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। अमेरिका में शिफ्ट होने के बाद प्रियंका के फैशन सेंस और स्टाइलिंग में काफी चेंज देखने को मिलता है। हालांकि, एक लोगों का एक ग्रुप ऐसा भी है जिन्हें पीसी के कई लुक बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगे हैं, लेकिन अच्छे और बुरे लुक्स से अलग यह तो माना ही जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने का रिस्क लेती हैं। हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पैंटसूट पहनकर फोटो शेयर की है। इन फोटोज में प्रियंंका का लुक काफी एलिगेंट लग रहा है। इस पावर-एक्स्यूडिंग पैंटसूट के साथ पीसी ने एक बैग भी कैरी किया हुआ है।
प्रियंका स्टाइलिश अंदाज ब्लैक कलर ए इस पावर-एक्स्यूडिंग पैंटसूट में थ्री एम्ब्रायडरी की हुई थी। इसके साथ प्रियंका ने डैंटी नेकलेस और डायमंड ईयरिंग्स भी पहने हुए थे। वहीं मेसी हाई पोनीटेल में पीसी का स्टाइल बहुत ही नेचुरल लग रहा था। इस लुक को कम्पलीट करने के लिए प्रियंका ने व्हाइट कलर के हील्स कैरी किए हुए थे। ऑफिशियल फंक्शन या ऑफिस पार्टी के लिए प्रियंका के इस लुक से इंस्पिरेशन ली जा सकती है।
लुक से ज्यादा बैग पर टिक गई फैन्स की नजरें
इसमें कोई शक नहीं है कि पावर पैंटसूट में प्रियंका बहुत ही अमेजिंग नजर आ रही थीं लेकिन एक चीज ऐसी भी थी, जो इस लुक से ध्यान हटा रही थी। प्रियंका ने एक बैग भी लिया हुआ था। ब्लैक और गोल्डन मिनि ब्लॉक्स वाला यह हैंडबैग आउटहाउस लेबल का था। 'गोल्ड रश फर्बी' नाम का यह हैंडबैग 23,950 रुपए का है।